सबको हंसाने वाले अब सबको रुला कर अलविदा कह गया

By प्रज्ञा पाण्डेय | Jun 08, 2019

सबको हंसाने वाले अब सबको रुला कर चले गए, जी हां हम बात कर रहे हैं दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर की। दिन्यार भारतीय फिल्मी जगत बॉलीवुड के महान एक्टर और कामेडियन थे। आइए दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर के बारे में आपको कुछ मजेदार बाते बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: मौनी रॉय के बुरे दिन शुरू? पहले फिल्म से निकाला गया, अब राखी सावंत से तुलना!

बाजीगर, 36 चाइना टाउन, खिलाड़ी, बादशाह जैसी फिल्मों में नजर आने वाले कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर अब इस दुनिया से चले गए। वे 79 साल के थे। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह उनके मौत की खबर से बालीवुड में शोक की लहर फैल गई। दिन्यार का अंतिम संस्कार बुधवार के दिन वरली मुंबई में किया जाएगा। 

दिन्यार हिंदी सिनेमा के उन कुछ खास सितारों में से एक थे जिन्‍होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाया। उन्‍होंने केवल फिल्मों में ही नहीं बल्‍कि टीवी शोज में खूब काम किया। थिएटर आर्टिस्ट की तरह कॅरियर की शुरुआत करने वाले दिन्‍यार हिन्दी और गुजराती नाटकों में ज्यादा काम करते थे। उन्‍होंने खिच़ड़ी, कभी ईधर कभी ऊधर, हम सब एक हैं, आज के श्रीमान श्रीमति जैसे सीरियल में काम किया था।

उनके मौत पर केंद्रीय मंत्री और पूर्व अभिनेत्री स्‍मृति ईरानी ने शोक-संवेदना व्‍यक्‍त किया है। स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया- बहुत याद आएंगे दिन्‍यार भाई।

प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना