अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2018

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये उनके निधन को देश के लिये अपूर्णीय क्षति बताया है। नायडू ने अपने शोक संदेश में कहा ‘‘यह समाचार बेहद दुखद है कि अटल जी नहीं रहे। मैं आज सुबह ही उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिये एम्स गया था। मैं सोच भी नहीं सकता हूं कि यह दुखद समाचार इतनी जल्दी मिलेगा।’’

 

नायडू ने वाजपेयी को आजाद भारत का सबसे बड़ा नेता बताते हुये कहा कि देश में शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि 23 दलों की साझा सरकार का सफल संचालन करना, अटल जी की सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुद नेतृत्व क्षमता का नायाब उदाहरण है। नायडू ने कहा ‘‘बहुमुखी व्यक्तित्व, वाणी और कर्तव्यपरायणता के धनी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा याद किये जायेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

T20 Word Cup से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की भविष्यवाणी, जानें विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर क्या कहा?

Amethi-Raebareli: गांधी परिवार के गढ़ को बचाने में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, इन दो दिग्गजों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Pakistan ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है, फारूक अब्दुल्ला की चेतावनी- भारत ने PoK पर नजर डाली तो एटम बम गिरेगा

Bihar: चुनाव के बीच अनंत सिंह को मिल गई 15 दिनों की पैरोल, ललन सिंह के लिए किया प्रचार, तेजस्वी का JDU पर वार