सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सामने आया विद्या बालन का बड़ा बयान, कहा- हम चुप रहें...

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2020

नयी दिल्ली। एक मौत और उसके पीछे एक लाख सवाल...सुशांत सिंह रातपूत भी अपनी मौत के पीछे एक अनसुलझी कहानी छोड़ गये हैं। सुशांत के फैंस को पुलिस की सुशांत के सुसाइड करने की थ्योरी बिलकुल समझ नहीं आ रही हैं। फैंस चाहते है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई करें ताकी सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये दुनिया के सामने आ सके। सुशांत के जानने वालों का कहना है कि सुशांत को बॉलीवुड पर कब्जा करके बैठे कुछ लोगों ने काफी परेशान किया था। वह लोग सुशांत के करियर को खराब करना चाहते थे। सुशांत एक शानदान अभिनेता थे उन्होंने बहुत ही शानदार फिल्में दी है जो जिंदगी को एक सीख भी देती हैं। फिर सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया ये सबसे बड़ा सवाल है जिसे सुशांत का परिवार, दोस्त और उनके फैंस जानना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: चापलूस कहने पर कंगना रनौत पर भड़कीं स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया से कसं तीखें तंज

इस संबंध में विद्या बालन का कहना है कि यह बहुत दुखद है कि सुशांत राजपूत जैसे विलक्षण व्यक्ति ने ऐसा रास्ता चुना। 41 वर्षीय अभिनेत्री ने पीटीआई-को बताया, ‘‘मुझे लगता है कि अगर किसी ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय किया और न ही इसका कारण स्पष्ट किया। ऐसे में हमारा कोई हक नहीं बनता कि हम अटकलें लगाएं और उस व्यक्ति के चुनाव का अपमान करें, विशेष रूप से तब जब वह अपनी बात रखने के लिए यहां नहीं है। उन्होंने एक रास्ता चुना, वह बहुत दुखद है, क्योंकि वह विलक्षण थे।’’ वहीं, मुंबई में निर्देशक शेखर कपूर ने कहा है कि अगर उनकी फिल्म ‘पानी’ कभी पूरी हुई तो वह उसे राजपूत को समर्पित करेंगे। यश राज फिल्म के बैनर तले प्रस्तावित इस फिल्म में राजपूत महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

प्रमुख खबरें

Assam में चे ग्वेरा पर घमासान! मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma बोले- सार्वजनिक जगह पेंटिंग बनानी है, तो उल्फा चीफ परेश बरुआ की बनाओ!

Donald Trump का खौफनाक ऐलान- मेरी हत्या की कोशिश की, तो ईरान पर बरसेंगी 1,000 मिसाइलें, नक्शे से मिट जाएगा नाम!

भारत और न्यूजीलैंड ने बढ़ाया रणनीतिक सहयोग, 2030 तक 35 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात, हिंद-प्रशांत सहयोग को गहरा करने पर जोर