विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए उपराज्यपाल, अनिल बैजल की लेंगे जगह

By अंकित सिंह | May 23, 2022

दिल्ली के नए उपराज्यपाल के नाम की घोषणा हो गई है। विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया राज्यपाल बनाया गया है। विनय कुमार सक्सेना अनिल बैजल के स्थान लेंगे। आपको बता दें कि हाल में ही अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर आईटी मंत्रालय के वैज्ञानिक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

 

निजी कारणों का हवाला देते हुए पिछले सप्ताह बैजल ने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया, भारत के राष्ट्रपति को श्री विनय कुमार सक्सेना को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग के अचानक इस्तीफा देने के बाद 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल को दिसंबर 2016 में दिल्ली का 21वां उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था।

 

इसे भी पढ़ें: सीएए प्रदर्शन अन्यायपूर्ण कानून के खिलाफ था, न कि संप्रभु के विरुद्ध: उमर खालिद



वर्तमान में विनय कुमार सक्सेना खादी ग्राम उद्योग के मौजूदा चेयरमैन हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में कई बार उपराज्यपाल और अरविंद केजरीवाल की सरकार के बीच टकराव की स्थिति आती है। यही कारण है कि दिल्ली के उप राज्यपाल का पद एक चुनौती भरा ताज होता है।

प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला