विनेश फोगट समेत 7 पहलवान WFI प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2023

विनेश फोगट और सात अन्य पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर जांच समिति के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर शहर के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार को यह कदम उठाया गया। ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना विरोध फिर से शुरू कर दिया, उन्होंने रविवार की रात मध्य दिल्ली के जंतर-मंतर में फुटपाथ पर बिताई।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप