आतंक से जुड़ी हैं मानवीयता कर्मियों के खिलाफ हिंसा, जवाबदेही के अभाव की समस्याएं: भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2021

संयुक्त राष्ट्र। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद के साथ दो समस्याएं जुड़ी हैं, मानवीय कार्यों में संलग्न अधिकारियों के खिलाफ हिंसा और मानवीयता कानून का उल्लंघन करने के पीछे जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने और उन पर प्रतिबंध लगाने का अभाव। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवीय कार्रवाई का इस्तेमाल देशों की क्षेत्रीय अखंडता को कमतर करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। श्रृंगला ने संरा सुरक्षा परिषद में ‘सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की रक्षा: मानवीयता की रक्षा’’ पर ब्रीफिंग में शुक्रवार को ये कहा। उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर में मानवीय हालातों की जटिल प्रकृति को देखते हुए आज परिषदको तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।’’

इसे भी पढ़ें: MP के गंजबासौदा में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने खत्म किया ऑपेरशन, 11 शवों को कुएं से निकाला बाहर

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीयता कानून के गंभीर उल्लंघनों के दोषी व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगाना उल्लंघनों को रोकने के लिए परिषद के पास एक प्रभावी हथियार होगा। श्रृंगला ने कहा, ‘‘लेकिन हमारा मानना है कि ऐसे कदमों को व्यापक क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिलना चाहिए अन्यथा मानवीय संकट और गहरा जाएगा तथा मानवतावाद के लिए अवसर कम होते जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo ने संन्यास की अटकलों को नकारा, कहा राष्ट्रीय टीम को अब भी मदद कर सकता हूं

एशियाई खेलों में भारतीय रोवर्स Satnam Singh और Salman Khan ने जीता कांस्य पदक

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल