MP के गंजबासौदा में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने खत्म किया ऑपेरशन, 11 शवों को कुएं से निकाला बाहर

Ganj basoda
सुयश भट्ट । Jul 16 2021 10:47PM

कुएं में गिरे हुए सभी लोगों के शव निकाल लिए गए है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने 11 लोगों के लापता होने की पुष्टि की थी। जिनके शव कुएं से निकाल लिए गए हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के गंजबासौदा में गुरुवार रात हुए हादसे में कुएं से 11 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। वहां पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर दिया है।  बीते 24 घंटे से राहत एवं बचाव कार्य जारी था।

बता दें कि कुएं में गिरे हुए सभी लोगों के शव निकाल लिए गए है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने 11 लोगों के लापता होने की पुष्टि की थी। जिनके शव कुएं से निकाल लिए गए हैं। साथ ही मौके पर रेस्क्यू टीम ने भी अपना ऑपरेशन समाप्त कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:MP के गंजबासौदा जिले में हुआ बड़ा हादसा, जारी हुए लापता लोगों के नाम, विपक्ष ने भी बढ़ाया मदद के लिए हाथ 

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के बाद आर्थिक मदद की घोषणा की है। और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की है। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

 मृतकों की सूची

  1.  संदीप - 18 साल
  2.  रवि - 10 साल
  3. शुभम - 18 साल
  4.  विक्की - 25 साल
  5. दीनु - 26 साल
  6. नरेश - 35 साल
  7. गोविंद - 32 साल
  8. पवन - 18 साल
  9. नारायण - 48 साल
  10. कृष्णगोपाल - 15 साल
  11. सुनील - 40 साल

 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़