कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ विमानन कंपनियों की वित्तीय चुनौती बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2020

वाशिंगटन। यूरोप और अमेरिकी में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही दुनिया भर की विमानन कंपनियों का वित्तीय परिदृश्य खराब हो रहा है। विमानन कंपनियों के एक संगठन ने कहा कि उद्योग को महामारी के चलते इस साल और अगले साल 157 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान होगा। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का यह पूर्वानुमान उसके द्वारा जून में जताए गए 100 अरब डॉलर के नुकसान के अनुमान से अधिक है। ताजा अनुमानों के मुताबिक विमानन कंपनियों को इस साल प्रति यात्री 66 डॉलर से अधिक का घाटा होगा।

इसे भी पढ़ें: मर्सडीज बेंज करेगी एसबीआई के साथ साझेदारी, आकर्षक’ ब्याज दरों पर देगी लोन

संघ के प्रमुख अलेक्जेंड्रे डी जूनियान ने कहा, ‘‘हम उस टीके का इंतजार नहीं कर सकते, जो 2021 के मध्य से पहले पूरी तरह उपलब्ध नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा कि यात्रियों का कोविड-19 परीक्षण करने के बाद निगेटिव लोगों को हवाई यात्रा की अनुमति देनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर