महाराष्ट्र में BJP-NCP की सरकार बनने के बाद सुशील मोदी ने संजय राउत पर कसा तंज

By अनुराग गुप्ता | Nov 23, 2019

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र में रातोंरात सियासी खेल बदल गया है। शुक्रवार शाम तक कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा करने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अब अपना पाला बदल लिया है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक तस्वीर सामने आती है जिसमें देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजीत पवार शपथ लेते हुए दिखाई देते हैं।

इसे भी पढ़ें: तो क्या सरकार बनाने के लिए बागी हो गए अजीत पवार ?

राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा शपथ दिलाए जाने के बाद भाजपा और एनसीपी के गठबंधन का खुलासा हुआ और बधाईयां मिलने का दौर शुरु हो गया। इसी बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को क्रमश: मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। साथ ही साथ शिवसेना नेता संजय राउत पर तंज भी कसा।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी CM बने अजीत पवार, बोले- किसानों की समस्याओं से जूझ रहा था महाराष्ट्र

सुशील मोदी ने कहा कि मैं शिवसेना के चाणक्य संजय राउत के ट्वीट का इंतजार कर रहा हूं। आपको बता दें कि संजय राउत पिछले कुछ दिनों से रोज सुबह ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हैं। लेकिन प्रदेश में सरकार गठन होने के बाद उन्होंने ट्वीट नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें

Manickam Tagore का विवादित बयान, RSS की तुलना अल-कायदा से की

Bangladesh में जारी हिंसा के बीच अंतरिम सरकार पर Sheikh Hasina का बड़ा हमला, जानें क्या कहा?