Bihar के एक इनामी अपराधी को नगालैंड से गिरफ्तार किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

बिहार पुलिस ने जबरन वसूली के एक मामले में 50,000 रुपये के इनामी एक अपराधी को शनिवार को नगालैंड से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भागलपुर जिले के गोपालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लतरा गांव के निवासी और छोटू यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य राहुल यादव को दीमापुर से गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद, एसपी ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, जिसने यादव का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन बरामद किये गये।’’

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद लात्रा गांव से अवैध हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि यादव का नाम हत्या, डकैती, जबरन वसूली और अन्य अपराधों समेत कम से कम 14 आपराधिक मामलों में दर्ज है।

प्रमुख खबरें

ऊर्जा संकट में Russia बना सहारा, India को Crude Oil और LNG की सप्लाई बढ़ाने का प्रस्ताव

नौसेना को मिली डबल शक्ति: Nuclear Submarine INS अरिधमन और INS तारागिरी से बढ़ी भारत की समुद्री ताकत

Harry Kane की Injury ने बढ़ाई टेंशन, Champions League के बड़े मैच से हो सकते हैं बाहर

Mahindra Price Hike: ग्राहकों को बड़ा झटका, Scorpio-XUV समेत ये गाड़ियां 2.5% तक महंगी होंगी