Waqf Bill: मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ किरेन रिजिजू ने की बैठक, जानें क्या हुई बात

By अंकित सिंह | Aug 09, 2024

संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला भी मौजूद थे। यह बैठक लोकसभा में ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024’ पेश होने और विपक्ष के विरोध के बीच हुई। फिलहाल लोकसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार करने के लिए संसद की संयुक्त समिति के गठन की खातिर सदन के 21 सदस्यों को नामित करने तथा राज्यसभा से 10 सदस्यों को नामित करने की अनुशंसा संबंधी प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी। 

इसे भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड में संशोधन से पसमांदा समाज को मिलेगी हिस्सेदारीः दानिश

उन्होंने कहा कि इसमें कुछ धाराएं बताई गई हैं, उनकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। इससे पारदर्शिता आएगी। धन का दुरुपयोग रुकेगा। मुझे लगता है कि सभी की शंकाओं का समाधान होने के बाद एक बहुत अच्छा विधेयक सामने आएगा। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल ने मांग की थी कि दरगाह बोर्ड बनाया जाए। अलग-अलग बोर्ड का प्रावधान है। हमने मंत्री जी को ज्ञापन दिया है, उन्होंने दरगाह बोर्ड के लिए प्रावधान करने का आश्वासन दिया है। 

प्रमुख खबरें

Ankita Bhandari Murder Case: Dushyant Gautam की नियुक्ति पर प्रदर्शन, रिहाई के बाद दी चेतावनी

स्वदेशी तकनीक से मजबूत होगी सैन्य ताकत, Rajnath Singh ने IITs और DRDO संग मांगा तालमेल

Rajasthan Police को तनाव मुक्त और संवेदनशील बनाने के लिए जयपुर में विशेष कार्यशाला

Jaishankar Abu Dhabi Visit | विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी में जॉर्जिया की समकक्ष माका बोचोरिश्विली से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा