क्या सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन बनने वाली थी सूरज पंचोली के बच्चे की मां? एक्टर का आया जवाब

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से एक हफ्ते पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियन की भी मौत हो गयी थी। सुशांत से सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर करते हुए  दिशा सालियन की मौत की खबर पर हैरानी जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की थी। दिशा सालियन की मौत को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्होंने सुसाइड की हैं। एक हफ्ते भी नहीं बीते थे कि सुशांत को 14 जून 2020 को उनके बांद्रा वाले घर में मृत पाया गया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत भी पुलिस के अनुसार डिप्रेशन में आकर की गयी सुसाइड हैं। पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड करके के कारणों की तलाश कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत ने मरने से पहले गूगल पर ये सर्च किया, फिर परेशान होकर लगा ली फांसी?

एक तरफ पुलिस सुशांत के केस की जांच कर रही हैं वहीं एक जांच सोशल मीडिया पर भी चल रही है। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई तरह की थ्यौरी चल रही हैं। सोशल मीडिया  की ताजा वायरल खबरों के मुताबित सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से सूरज पंचोली का नाम भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत एक्स मैनेजर दिशा सालियन सूरज पंचोली के बच्चे की मां बनने वाली थी। दिशा सालियन ने बिल्डिंग से कूद कर उन्होंने अपनी जान नहीं दी बल्कि उन्हें वहा से धक्का देकर नीचे गिराया गया। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में होगी संजय लीला भंसाली से पूछताछ, रामलीला से जुड़ा मुद्दा

इस दावे को लेकर मीडिया चैनल ने सूरज पंचोली से बात की जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं तो जानता भी नहीं हूं कि दिशा कौन है ? मैं उससे कभी नहीं मिला। मुझे उसके बारे में तब पता चला जब उसकी मृत्यु की खबर सामने आई। इसके बाद सुशांत की मृत्यु हो गई, तब फिर से दिशा का नाम मीडिया में आया। मैंने उससे कभी बात नहीं की, मुझे तो यह भी नहीं पता है कि वो दिखती कैसी थी ?

 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी इस को स्टार ने लिया बॉलीवुड छोड़ने का फैसला?

'जिन लोगों का इस मामले कोई लेना देना नहीं है, उन्होंने एक फिल्म की कहानी लिखी है। यह थ्योरी एक फिल्मी कहानी लगती है जो सरासर गलत है। अगर मैं इस मामले पर कोई सफाई देता हूं तो अपना वक्त बर्बाद करूंगा।' सूरज ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि दिशा अब इस दुनिया में नहीं हैं उसके बारे में ऐसी बात करना भी ठीक नहीं है। उनके परिवार पर क्या बीतेगी जब वह ऐसी बात सुनेंगे। इसके साथ ही सूरज पंचोली ने अपनी बात को खत्म किया। 

प्रमुख खबरें

Manipur Naga Killing: NIA का सटीक ऑपरेशन, 6 नागरिकों की हत्या के आरोप में Kuki दंपत्ति गिरफ्तार

England T20I हार के बाद Gautam Gambhir और Shreyas Iyer पर संकट, BCCI करेगा समीक्षा

Karur Tragedy: जिस हादसे ने हिला दी थी TVK की नींव, अब CM Vijay बनकर मरहम लगाने लौटे

बंगाल संकट के बीच Mamata Banerjee का BJP पर बड़ा हमला: मुझे चुप कराने के लिए मेरी जान लेनी होगी