सुशांत सिंह राजपूत ने मरने से पहले गूगल पर ये सर्च किया, फिर परेशान होकर लगा ली फांसी?

gg
रेनू तिवारी । Jul 3 2020 3:40PM

सुशांत के मोबाइल की प्राथमिक फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आयी हैं जिसमें यह कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड करने से पहले अपना नाम गूगल पर सर्च किया था। अपने नाम से सामने आने वाली खबरें पढ़कर वह काभी परेशान हो गये थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में  हर दिन एक नयी अपडेट सामने आ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत  को 14 जून 2020 को उनके बांद्रा वाले घर पर मृत पाया गया। सुशांत सिंह की लाश घर के अंदर पंखे से लटकी मिली। सुशांत के फैंस अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं। पुलिस का कहना हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की हैं। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुशांत की मौत दम घुटने से हुई हैं यहीं बताया गया हैं। अब पुलिस सुशांत सिंह राजपूत ने आखिर आत्महत्या क्यों की उसका कारण तलाशने में लगी हैं।

इसे भी पढ़ें: नहींं रहीं बॉलीवुड सितारों की ‘मास्टरजी’ सरोज खान, फिल्म जगत में शोक की लहर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अबतक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गयी हैं। जिसमें उसके पारिवारिक और प्रोफेशनल लोगों तरह के लोग शामिल हैं। ताजा जानकारी के अनुसार ये बात सामने आयी हैं कि सुशांत ने खुद को खत्म करने से पहले गूगल पर कुछ चीजे सर्च की थी। जिसे पढ़ने के बाद वह और परेशान हो गये थे। सुशांत के मोबाइल की प्राथमिक फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आयी हैं जिसमें यह कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड करने से पहले अपना नाम गूगल पर सर्च किया था। अपने नाम से सामने आने वाली खबरें पढ़कर वह काभी परेशान हो गये थे। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी इस को स्टार ने लिया बॉलीवुड छोड़ने का फैसला?

सुशांत ने अपने नाम के अलावा तीन-चार वेबसाइट को भी चेक किया था। इसे सर्च करने के बाद वह काफी परेशान हो गये थे और उसके बाद उन्होंने सुसाइड कर ली।  सुशांत को लेकर कुछ आर्टिकल लगातार छप रहे थे जिसे पढ़कर सुशांत अपनी इमेज को लेकर काफी परेशान थे। सुशांत सिंह राजपूत के घर वालों ने भी बताया था कि वह अपनी इमेज को लेकर काफी बार बात करते थे और कहते थे मीडिया में गलत खबरे आ रही हैं।

बॉलीवुड स्टार के साथ एंटरटेनमेंट मीडिया का  अच्छा रिश्ता होता हैं। मीडिया स्टार से जुड़ी खबरें और गॉसिप लिखती हैं। सुशांत सिंह राजपूत 2008 से सिमेना इंडस्ट्री में हैं। वह मीडिया का कल्चर भली भाती जानते थे। सुशांत की मौत से पहले सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कोई बड़ी खबरे सामने नहीं आयी थी। यहां तक की सुशांत से जुड़ी ऐसी कोई खबर नहीं थी जो सुशांत को सुसाइड जैसा स्टेप उठाने के लिए मजबूर कर दे। सुशांत मीडिया की अच्छी और बुरी खबरों को कैसे हैंडल करना हैं यह बहुत अच्छे से जानते थे। 2016 में जब सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप हुआ था तो सुशांत को लेकर बहुत ही नाकारात्मक खबरें मीडिया में छप रही थी। सुशांत ने इन सभी खबरों को इग्नोर करके अपने करियर पर फोकस किया था।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़