एक्शन मोड में आया यूक्रेन, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से तोड़े सभी राजनयिक संबंध, ट्वीट कर कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Feb 24, 2022

कीव। यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के गुरुवार को हमला करने से वैश्विक स्तर पर राजनीति गर्मायी हुई है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने तमाम देशों से रूस द्वारा किए गए हमले का विरोध करने की बात कही। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक ट्वीट में कहा कि हमने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं। जिन लोगों ने रूस पर अभी तक अपना विवेक नहीं खोया है उनके लिए अब भी समय है बाहर निकलें और रूस के यूक्रेन पर हमले का विरोध करें। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संघर्ष से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए पैदा हुआ बड़ा जोखिम 

अबतक 40 लोगों की हुई मौत

राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक सलाहकार ने गुरुवार को कहा कि रूसी हमले में अब तक करीब 40 लोग मारे जा चुके हैं। सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने बताया कि हमले में कई लोग जख्मी भी हुए हैं। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी कि हताहतों में आम नागरिक शामिल हैं या नहीं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की रक्षा के इच्छुक सभी लोगों को हथियार सौंपेंगे। यूक्रेन के लोगों का भविष्य हर यूक्रेनी पर निर्भर करता है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन-रूस विवाद पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया, जानें- क्या कहा? 

राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक अन्य सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने बताया कि रूसी सेना ने उत्तर, पूर्व और दक्षिण से हमला शुरू कर दिया है और यूक्रेनी सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। सलाहकार पोडोलीक ने बताया कि हमारी सेना दुश्मन को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाते हुए मजबूती से लड़ रही है।

प्रमुख खबरें

National Book Trust पर सरकार का गहरा नियंत्रण, Supreme Court ने माना ‘राज्य’

Haryana में ग्रामीण चौकीदारों को CM Nayab Saini का तोहफा, मानदेय बढ़कर हुआ 15221 रुपये

Manipur Police ने शुरू की हत्याओं की जांच, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमें तैनात

Aryaveer Sehwag और Lakshya की नाबाद फिफ्टी, U19 Asia Cup में जीता India