यूक्रेन-रूस विवाद पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया, जानें- क्या कहा?

Rajnath
अमित मुखर्जी । Feb 24 2022 5:46PM

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्लेन वहां भेजे गये हैं। लेकिन लैंडिंग की स्थिति नही है। स्थिति वहा की बिषम हैं। भारत की सरकार बच्चों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भारत का स्टैंड शांति का है। बातचीत से हल निकालना चाहिए। युद्ध की स्थिति नही होनी चाहिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कपसेठी में जनसभा करने पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी सरकार के द्वारा किये कार्यो को गिनाया। वही यूक्रेन और रूस के मुद्दे पर बोले वहां फंसे भारतीयों को लाने का प्रयास किया जा रहा हैं। लेकिन वहां की स्थिति में अभी प्लेन लैंड नही कराया जा पा रहा हैं। सरकार ने एडवाइजरी जारी किया था। प्लेन वहां भेजे गये हैं। लेकिन लैंडिंग की स्थिति नही है। स्थिति वहा की बिषम हैं। भारत की सरकार बच्चों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भारत का स्टैंड शांति का है। बातचीत से हल निकालना चाहिए। युद्ध की स्थिति नही होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: परिवारवादियों की सरकार में खानदान वाले ही होते हैं सुपर मिनिस्टर : पीएम मोदी

राजनाथ सिंह ने कहा सपा का कोई भरोसा नही वो किसी भी पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ सकती है। यूपी की सरकार में माफियाओं की कोठियों पर बुल्डोजर चला है। हमने अपने घोषणा पत्र में कही सभी बातों को पूरा किया है। राम मंदिर का सपना भी साकार हो रहा है। सेवापुरी में एनडीए गठबंधन प्रत्याशी नील रत्न नीलू के समर्थन में उन्होंने जनसभा किया। सेवापुरी के साथ आस पास के विधानसभा क्षेत्रों को लेकर भी उन्होंने कहा बीजेपी किसानों, युवाओं, मध्य वर्ग सभी को लेकर सोचती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़