तीसरा विश्व युद्ध लड़ लेंगे, ट्रंप ने पुतिन को धमकाया, रूस ने 2 मिनट में निकाल दी पूरी हेकड़ी

By अभिनय आकाश | May 28, 2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्लेन को उड़ाने के लिए यूक्रेन की तरफ से ताबड़तोड़ ड्रोन दागे गए। ड्रोन से ऐसा हमला किया गया कि पुतिन इसकी चपेट में आ जाते तो तुरंत उनकी मौत हो जाती। ये खुलासा रूस की तरफ से किया गया। पूरी दुनिया इस खुलासे को सुनकर हैरान रह गई। लेकिन इसी बीच ट्रंप ने अब ऐसी हरकत कर डाली है कि पुतिन की तरफ से तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दी गई है और साफ कहा गया है कि ट्रंप जिस तरीके से बयानबाजी कर रहे हैं, जिस तरीके से भिड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उसका नतीजा सिर्फ एक दिखाई दे रहा है और वो तीसरा विश्व युद्ध है। दरअसल, ये युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच में हो रहा है। यूक्रेन और रूस एक दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहे हैं। ड्रोन से वार किए जा रहे हैं। दोनों तरफ लोग मर रहे हैं। लेकिन ट्रंप यहां भी चौधरी बनने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Trump को जोरदार जवाब देने वाले नेता से क्यों मिले किंग चार्ल्स, इंग्लिश, फ्रेंच और इंडिजिनस का संदेश

अमेरिका और रूस के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। पुतिन पर ट्रंप की टिप्पणी के बाद अब रूस भड़क गया है। रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली है। ट्रंप को रूस के टॉप सुरक्षा अधिकारी और पुतिन के करीबी देमेत्री मेदवेदेव ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो तीसरा विश्व युद्ध हम लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पुतिन के आग से खेलने और रूस के साथ वास्तव में बुरी चीजें होने के दावे को लेकर ट्रंप की तरफ से इस्तेमाल किए गए शब्दों के लिए मुझे केवल एक बुरी चीज पता है और वो है तीसरा विश्व युद्ध। मुझे उम्मीद है कि ट्रंप इसे समझेंगे।

इसे भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का क्रेडिट डोनाल्ड ट्रंप को जाता है? अमेरिकी सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति को आईना दिखाया!

ट्रंप ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के साथ युद्ध विराम वार्ता में शामिल होने से इनकार करके आगे आग से खेल रहे हैं। अगर वे नहीं होते तो रूस में बहुत सारी बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होती। मेरा मतलब है कि बहुत बुरी चीजें। वह आग से खेल रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को लेकर अब सब्र खोते जा रहे हैं। मेरा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा बहुत अच्छा संबंध रहा है। लेकिन अब उनके साथ कुछ तो हुआ है। उनकी मति मारी गई है।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त

झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान... UN में सिंधु जल संधि पर इस्लामाबाद के पत्र पर भारत की कड़ी आपत्ति, Court of Arbitration को बताया गैर-कानूनी

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी