इस बार चौकीदार की चौकी छीनने का काम करना है: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

बदायूं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग समाज को बांटकर राज करना चाहते हैं। अखिलेश ने यहां गठबंधन प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के समर्थन में आयोजित एक रैली में कहा,  भाजपा के लोग नफरत की खाई पैदा कर रहे हैं । जिस तरह अंग्रेजों ने हमें आपको बांटा था और राज किया था, उसी तरह भाजपा के लोग समाज को बांटकर राज करना चाहते हैं । 

इसे भी पढ़ें: पीलीभीत में बोले अखिलेश- हम ''चौकीदार'' की चौकीदारी छीन लेंगे

उन्होंने कहा,  ये चुनाव नफरत की दीवार को गिराने का चुनाव है ... आपस में भाईचारा बढ़ाने का चुनाव है...। गठबंधन की इस रैली में अखिलेश के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मंच साझा किया। अखिलेश ने कहा,  ये चुनाव ऐतिहासिक है । ये केवल लोकसभा जीतने का चुनाव नहीं है । देश को नयी दिशा में ले जाने वाला चुनाव है । परिवर्तन लाने का चुनाव है । जो गरीबों का अपमान हुआ है, उन्हें सम्मान दिलाने का ये चुनाव है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ प्राथमिक जांच 2013 में ही बंद हो गई : CBI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा,  कभी चाय वाला बनकर आये थे हमारे बीच में और अब कह रहे हैं कि हम चौकीदार बनकर आ रहे हैं । इस बार चौकीदार की चौकी छीनने का काम करना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लेते हुए अखिलेश ने कहा, हमारे बाबा मुख्यमंत्री के बारे में (बसपा सुप्रीमो) मायावती जी ने बता दिया कि उन्होंने भगवानों की भी जात बता दी।  उन्होंने कहा,  भाजपा का हर नेता हमारे—आपके भगवान हनुमान जी की जाति बता रहा था । इस बार इनसे भगवान नाराज हैं । ये बच नहीं पाएंगे ... भगवान हनुमान अपनी गदा लेकर खड़े हैं । 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत