नादिया गैंगरेप और हत्या में सामने आया CM का बयान तो भाजपा सांसद ने जताया दुख, जानिए ममता बनर्जी ने ऐसा क्या कहा ?

By अनुराग गुप्ता | Apr 11, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हंसखाली में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता के बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गैंगरेप की घटना के बाद लड़की की मौत हो गई है। जिसको लेकर सीबीआई जांच की मांग उठने लगी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि पीड़ित के शव को बिना किसी को बताए जला दिया गया है। पुलिस अब कैसे जांच करेगी ? मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि लड़की का प्रेम प्रसंग था। यह बात घर के लोगों को पता थी। यह बात पड़ोसियों को भी पता थी। अब अगर कोई बच्चे प्यार करते हैं तो उसे रोक पाना मेरे लिए मुमकिन नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बाल आयोग हंसखाली नाबालिग गैंगरेप और हत्या मामले की जांच करेगा।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि गलत करने वालों को सजा मिलेगी। आरोपी को बिना कोई राजनीतिक रंग देखे हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: बीरभूम हिंसा: CBI का बड़ा एक्शन, मुंबई से 4 लोगों को किया गिरफ्तार 

भाजपा सांसद ने जताया दुख भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने मुख्यमंत्री बनर्जी के बयान पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि वो एक महिला मुख्यमंत्री के रूप में ऐसा कह रही हैं। मुझे शर्म आती है। ऐसी घटनाएं पश्चिम बंगाल के अलावा कहीं नहीं होती हैं। अगर ऐसा होता है तो सजा मिलती है।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत