बंगाल चुनाव 2021: वामदलों के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस, आलाकमान ने दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वाम दलों के साथ गठबंधन करने के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वाम दलों के साथ गठबंधन को आज औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान की।’’ 

इसे भी पढ़ें: विश्व-भारती के 100वर्ष पूरा होने पर बोलीं ममता बनर्जी, टैगोर की सोच और दर्शन को रखना चाहिए संरक्षित 

कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा, ‘‘इस चुनाव में कांग्रेस इस गठबंधन में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव पश्चिम बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और संस्कार को बचाने का है जिन पर चोट करने की कोशिश की जा रही है।’’ 

इसे भी पढ़ें: ममता का भाजपा पर हमला, कहा- पश्चिम बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगे 

प्रसाद ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था और वहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर नेतृत्व को इससे अवगत कराया था। इसके बाद नेतृत्व ने गठबंधन करने को हरी झंडी दी है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी वाम दल और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे। हालांकि ये दोनों केरल में एक दूसरे मुख्य विरोधी हैं।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: मोटरसाइकिल की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक घायल

अरावली पर्वतश्रृंखला पर जारी सियासत के बीच सजग हुई सरकार से जगी उम्मीदें

Assam के एक स्कूल में क्रिसमस समारोह से पहले तोड़फोड़ के मामले में चार गिरफ्तार

Hardoi में ईदगाह के पास युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया