West Bengal: जिस व्यक्ति की शिकायत पर शर्मिष्ठा पनोली को गिया गया था गिरफ्तार, वही हो गया है गायब

By अंकित सिंह | Jun 03, 2025

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत करने वाला व्यक्ति ही गायब हो गया है। वजाहत खान ही वह व्यक्ति है जिसकी पुलिस शिकायत के कारण गुरुग्राम में शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वजाहत खान कथित तौर पर लापता हो गया है। 22 वर्षीय पनोली को कोलकाता पुलिस ने 30 मई को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी खान द्वारा गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई थी। 

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में साधु-संतों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, बंगाल में हिंदुओं पर ‘अत्याचार’ और घुसपैठ पर चिंता जताई

गिरफ्तारी के बाद पनोली को कोलकाता की एक अदालत में पेश किया गया और 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। खान के लापता होने की खबर ऐसे समय में आई है जब देश के विभिन्न हिस्सों में उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। राम स्वाभिमान परिषद द्वारा कोलकाता पुलिस में खान के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। 2 जून को गार्डन रीच पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को संबोधित शिकायत में खान पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदू समुदाय के खिलाफ अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार