आखिर क्या है Oscars 2022 के मंच पर Will Smith के मुक्के से चर्चा में आई बीमारी एलोपेसिया एरीटा?

By एकता | Mar 29, 2022

94वें अकादमी पुरस्कार समारोह की ग्लैमरस रात में बड़े-बड़े दिग्गज उस वक़्त हैरान रह गए जब हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने शो के होस्ट क्रिस रॉक को अचानक मुक्का जड़ दिया। दरअसल कॉमेडियन क्रिस रॉक ने शो को होस्ट करने के दौरान बातों-बातों में अभिनेता विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के हेयरस्टाइल का मजाक उड़ा डाला। यह बात विल स्मिथ को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने अपनी कुर्सी से उठकर क्रिस रॉक के पास गए और उन्हें जोरदार मुक्का जड़ दिया। अभिनेता विल स्मिथ की इस हरकत की वजह से 94वें अकादमी पुरस्कार चर्चा का विषय बन गया।

इसे भी पढ़ें: मॉडल ने इंटरव्यू में किया खुलासा, कहा- पति सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए, रोमांस के लिए बॉयफ्रेंड

एलोपेसिया क्या है?

एलोपेसिया एरीटा एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति के बहुत ज्यादा बाल झड़ते हैं। इस बीमारी के कई प्रकार होते हैं। 30 से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाएं इस बीमारी से अधिक पीड़ित होती हैं। बालों की झड़ने की मात्रा हर किसी व्यक्ति में अलग होती है। कई लोगों के ज्यादा बाल झड़ते हैं, कई के बस एक जगह से और कई लोगों के सारे ही बाल झाड़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बढ़ते तापमान की वजह से झेलनी पड़ सकती है कई गंभीर समस्याएं, ऐसे करें गर्मी से अपना बचाव

एलोपेसिया के कारण

डॉक्टरों की मानें तो यह बीमारी जब होती है जब किसी व्यक्ति का इम्यून सिस्टम बाहरी तत्वों की जगह उनके खुद के शरीर की कोशिकाओं पर हमला करने लगता है। यह बीमारी मौसमी एलर्जी, अस्थमा, स्ट्रेस, थायरॉयड या फिर परिवार में जेनेटिक इतिहास जैसी अन्य बीमारियों के कारण भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: लैक्मे फैशन वीक के नए शो स्टॉपर बने AAP नेता राघव चड्ढा, हीरो की तरह किया रैम्प वॉक, वीडियो वायरल

एलोपेसिया के उपचार

आपको यह जानकार हैरानी होगी की इस बीमारी का कोई इलाज नहीं हैं। इस बीमारी के लिए डॉक्टर्स बालों को दोबारा उगाने के लिए कुछ उपाय बताते हैं। इस बीमारी के लिए सबसे अधिक कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का उपयोग किया जाता है। यह एक ऐसी दवाई है जो एलोपेसिया से पीड़ित व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को दबाने का काम करती है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने BJP पार्षद Sugathan की एहतियाती हिरासत रद्द की, रिहाई का आदेश

Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल

Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें