इस महिला ने PM मोदी से जो कहा, वो हिला कर रख देगा देश की राजनीति, आप भी देखें वायरल वीडियो

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो देश की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है। देश में नफरत और गुंडागर्दी करने वालों को ये वीडियो बिल्कुल भी नहीं भाएगा। दरअसल, पीएम मोदी मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बात कर रहे थे। इन्हीं लाभार्थियों में एक आंध्र प्रदेश से आई महिला भी थी। वो सिर्फ तेलगू जानती थी। लेकिन पीएम मोदी को ये भी बताना था कि मुद्रा योजना का क्या फायदा मिला है। ऐसे में माइक पकड़ते ही महिला ने तेलगू में कहा कि मुझे हिंदी नहीं आती। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं। आप अपनी बात तेलगू में ही बताइए। फिर महिला तेलगू में ही बोलती रही और पीएम मोदी सुनते रहे। लेकिन हैरानी की बात देखिए कि पीएम मोदी ने कुछ कुछ शब्दों को पकड़कर पूरी बात समझ ली। पीएम मोदी ने महिला की बात समझकर अंग्रेजी में सवाल भी पूछ लिया। 

इसे भी पढ़ें: पहले मोदी Kuwait गये, अब Saudi Arabia जाएंगे, पहले Abu Dhabi के शहजादे के भारत आये अब Dubai के Crown Prince भी भारत आये, खाड़ी देशों के साथ क्यों निकटता बढ़ा रहे हैं PM?

ये वीडियो भाषा के नाम पर नफरत की राजनीति करने वालों को एक तमाचा है। ये वीडियो तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में उन लोगों को भी जबरदस्त तमाचा है जो कुछ लोगों को सिर्फ इसलिए पीट देते हैं कि वो हिंदी में बात करते हैं। हाल फिलहाल में आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखें होंगे। जहां साइन बोर्ड पर लिखी हिंदी पर कालिख पोत दी गई। हिंदी बोलने वालों को सरेआम पीट दिया गया। कर्नाटक और तमिलनाडु से तो कई बार ऐसे वीडियो सामने आए हैं जब कैब या ऑटो ड्राइवर पैसेंजर को सिर्फ इसलिए धमका या पीट देता है क्योंकि पैसेंजर ने हिंदी में बात की थी। महाराष्ट्र में भी एमएनएस के लोगों ने एक बार फिर हिंदी बोलने वालों को पीटना शुरू कर दिया है।  

प्रमुख खबरें

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली

UCC पर JDU बीजेपी के इशारे पर कर रही काम: Tejashwi Yadav

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम