आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज होने पर Allu Arjun ने कहा- दोस्त का समर्थन करने गया था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2024

हैदराबाद। लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज होने के कुछ दिन बाद तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मंगलवार को इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि वह अपने दोस्त और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के उम्मीदवार एस रवि चंद्र किशोर रेड्डी का समर्थन करने के लिए नंदयाल गए थे, लेकिन इसका मतलब किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना नहीं है। फिल्म ‘पुष्पा’ के अभिनेता अल्लू ने शनिवार को वाईएसआरसीपी उम्मीदवार के साथ बालकनी से बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया था। इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर किशोर रेड्डी के समर्थन में एक संदेश भी लिखा था। 

इसे भी पढ़ें: रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार

उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्त रवि का समर्थन करने के लिए नंदयाल गए थे। अल्लू अर्जुन ने कहा, मैंने अपने मित्र रवि से उनका समर्थन करने का वादा किया था, लेकिन पिछली बार मैं इसे पूरा नहीं कर सका। अपना वादा निभाने के लिए और उनका समर्थन करने के लिए मैं नंदयाल गया था। उन्होंने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में नंदयाल के लोगों को उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। अल्लू अर्जुन ने कहा, आतिथ्य के लिए धन्यवाद सिल्पा रवि रेड्डी (वाईएसआरसीपी उम्मीदवार) गारू। आपको चुनाव और उसके बाद के लिए शुभकामनाएं। आपको मेरा अटूट प्यार और समर्थन है।

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा