महागठबंधन की प्रेस वार्ता: तेजस्वी ने उठाए सवाल, पूछा- मुंगेर में पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी

By अनुराग गुप्ता | Oct 28, 2020

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 71 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच महागठबंधन ने मुंगेर मामले को लेकर एक अहम प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता के जरिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। 

इसी के साथ तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी से पूछा कि पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी। उन्होंने हाई कोर्ट के रिटायर जज से मामले की जांच कराने की मांग की और कहा कि जो भी दोषी पाए जाएं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। खासतौर से जो एसपी और डीएम हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। तेजस्वी ने आगे कहा कि जनरल डायर बनने का आदेश कहीं-न-कहीं से जरूर गया है। 

इसे भी पढ़ें: रिहर्सल का वीडियो वायरल होने से चिराग पासवान की बढ़ी परेशानी, ट्वीट कर दिया ये जवाब 

उन्होंने कहा कि लगातार हम कहते रहे हैं कि बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बिहार की पुलिस को हमने नहीं देखा कि अपराधियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए, कानून व्यवस्था को कंट्रोल किया जाए। बल्कि मासूमों को जिस तरह से पीटने का काम किया गया है वो गलत है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर अगर सवाल खड़ा किया जाए तो पितृपक्ष में सुशील मोदी ने हाथ जोड़कर अपराधियों से कहा था कि हे अपराधीगण अभी माफ कीजिए, अभी छोड़ दीजिए, बाद में अपराध को जारी रखिएगा। यदि किसी राज्य के उपमुख्यमंत्री इस तरह से अपराधियों के सामने घुटने टेक दें तो क्या हो सकता है इसपर हमें कुछ नहीं कहना है।

यहां देखें पूरी प्रेस वार्ता:  

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।