MNS की 'उत्तर रैली' से किसको मिलेगा जवाब? उग्र तेवरों के जरिये अपनी खोई जमीन तलाशने में जुटे राज ठाकरे

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2022

महाराष्ट्र की राजनीति में लाउडस्पीकर पर अजान के मुकाबले हनुमान चालीसा बजवाने और शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने की कोशिश राज ठाकरे प्रदेश की सियासत में अपनी खोई जमीन तलाशने में लगे हैं। इसी क्रम में आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे मुंबई के पास ठाणे जिले में एक जनसभा करेंगे। इस रैली का नाम उत्तर रैली रखा गया है जो सभी को जवाब देगी। राज ठाकरे की ये रैली मुंबई के शिवाजी पार्टी में आयोजित जनसभा के बाद हो रही है, जहां मनसे प्रमुख ने मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें: सामाजिक समरसता बिगाड़ने की हो रही कोशिश? हिमाचल और गुजरात में AAP का कितना स्कोप

मनसे प्रमुख राज ठाकरे लंबे समय के बाद ठाणे में जनसभा कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए नगर मनसे ने उनके स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए भगवा ध्वज लेकर 200 चौपहिया व एक हजार दोपहिया वाहनों की रैली सीधे ठाणे गेट से आराधनालय तक लाई जाएगी। एक तरह से लगता है कि इस बैठक के मौके पर आगामी नगर निगम चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा।

इसे भी पढ़ें: एमजीपी-भाजपा के बीच मतभेद हुआ खत्म, सुधिन धवलिकर को प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में किया गया शामिल

मस्जिदों के ऊपर लगे लाउड स्पीकर से अजान के मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे से मतभेद रखने वाले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पुणे के एक पदाधिकारी ने कहा कि उनकी शंकाओं का पूरी तरह समाधान हो गया है इसलिए वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की पुणे इकाई के अध्यक्ष वसंत मोरे ने कहा कि उन्होंने आज ठाकरे से मुलाकात की और बातचीत से “सौ प्रतिशत” संतुष्ट हुए। मोरे ने कहा, “सारी शंकाएं दूर हो गई हैं। राज साहब ने मुझे ठाणे की रैली में आने को कहा है। 

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति