महाराष्ट्र : कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

 Voting

महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। दिसंबर 2021 में कोविड​​​​-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की मृत्यु से यह सीट रिक्त हो गयी थी, इस कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म होगा।

पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। दिसंबर 2021 में कोविड​​​​-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की मृत्यु से यह सीट रिक्त हो गयी थी, इस कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म होगा।

इसे भी पढ़ें: मदर डेयरी पश्चिम बंगाल में मूल्यवर्धित डेयरी उत्पादों का विस्तार करेगी

मतगणना 16 अप्रैल को होगी। चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवार हैं और मुख्य मुकाबला राज्य में महाविकास अघाड़ी नीत सरकार के घटक दल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: क्वाड वैश्विक कल्याण की शक्तिशाली ताकत बनकर उभरा है, विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

दिवंगत विधायक की पत्नी जयश्री जाधव कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने सत्यजीत कदम को चुनाव मैदान में उतारा है। जिला प्रशासन के अनुसार, 2.90 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 357 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने सोमवार को मतदाताओं से बड़ी संख्या आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़