निहत्थे मजदूरों को मारने वालों को जन्नत में जगह मिलेगी या नरक में

By डॉ. वेदप्रताप वैदिक | Nov 01, 2019

कश्मीर के हाल देखने के लिए इधर से 23 यूरोपीय सांसद श्रीनगर पहुंचे और उधर कुलगाम में आतंकवादियों ने पांच मजदूरों की हत्या कर दी। इस खबर के आगे मोदी की सउदी यात्रा और बगदादी की हत्या की खबर फीकी पड़ गई। यूरोपीय सांसदों का कश्मीर-भ्रमण भी अखबारों के पिछले पृष्ठों पर सरक गया। जो लोग मारे गए, वे कौन थे ? वे सब पश्चिम बंगाल के थे और मुसलमान थे। मुर्शिदाबाद के निवासी इन मजदूरों का राजनीति से क्या लेना-देना लेकिन आतंकवादियों ने इन्हें मार गिराया। यह कौन-सी बहादुरी है ? यह तो शुद्ध कायरता है। निहत्थे मजदूरों को मारने वालों को कौन-सी जगह मिलेगी ? जन्नत या दोजख (नरक)? 

इन हत्यारों को आप क्या कहेंगे ? क्या वे जिहादी हैं ? उन्हें पता नहीं कि उनकी यह हरकत, यह बेवजह तशद्दुद (अकारण हिंसा) किसी भी काफिराना हरकत से कम नहीं है। ये दहशतगर्द लोग कश्मीरी आवाम के घोर शत्रु हैं। कश्मीर के हालात धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे लेकिन अब सरकार को भी सोचना पड़ेगा कि सारे प्रतिबंध इतनी जल्दी हटा लेना ठीक है या नहीं ? इन आतंकवादियों ने भारत सरकार के हाथ में नई बंदूक पकड़ा दी है। ये लोग पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि बिगाड़ने के लिए भी जिम्मेदार हैं। ये समझ रहे हैं कि ये हत्याएं करके वे यूरोपीय सांसदों को भारत के दावों के बारे में एक निषेधात्मक संदेश दे सकेंगे लेकिन कश्मीर में उनकी उपस्थिति में ये हिंसा उन्हें (और पाकिस्तान को भी) बदनाम किए बिना नहीं रहेगी।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में मोबाइल की घंटी बजते ही बढ़ने लगे आतंकवादी हमले

यूरोपीय सांसदों से उम्मीद थी कि वे कश्मीर के हालात के बारे में अपनी निष्पक्ष और निडर राय देंगे लेकिन अब जरा सोचिए कि इन हत्याओं का उनके मन पर क्या असर पड़ेगा। मैं पहले भी लिख चुका हूं कि यदि कश्मीरी लोग शांति और सद्भावना का रास्ता पकड़ेंगे तो भारत सरकार ही नहीं भारत के करोड़ों लोग उनके अधिकारों, सुविधाओं और सम्मान के लिए जी-जान लगा देंगे। वरना कश्मीर का यह आपातकाल बढ़ता ही चला जाएगा और उसका मामला उलझता ही चला जाएगा।

-डॉ. वेदप्रताप वैदिक

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में Petrol-Diesel महंगा, सुक्खू सरकार ने लगाया नया Widow and Orphan Cess

Bab al-Mandeb में Houthi Rebels का बड़ा हमला: 3 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, Global Shipping पर गहरा संकट

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo और Georgina की हुई Wedding, पोस्ट की Ring Photo

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान के टीजर बढ़ाई कहानी की दिलचस्पी