बालू से पिंडदान क्यों किया जाता है? वाल्मीकि रामायण में मिलता है इसका उल्लेख

By प्रिया मिश्रा | Sep 22, 2021

हिन्दू धर्म के अनुसार पितरों की तृप्ति और उनकी आत्मा की शांति के लिए हर साल पितृ पक्ष में श्राद्ध किया जाता है। पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध के जरिए दिवंगत पूर्वजों को पिंड दान और तर्पण किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तक चलता है। आमतौर पर पितृ पक्ष 16 दिनों का होता है। इस साल पितृ पक्ष 20 सितंबर से प्रारम्भ हो रहा है और 06 अक्टूबर को समाप्त होगा। हिंदू धर्म में गया में बालू से पिंडदान करने का विशेष महत्व है। कई बार हमारे मन में विचार आता है कि आखिर पितरों को बालू से पिंडदान क्यों किया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बालू से पिंडदान क्यों किया जाता है-

अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए किया जाने वाला दान ही पिंडदान है। पिंड का मतलब होता है गोल। पिंड दान में आटे से बने गोल पिंड का दान किया जाता है इसलिए इसे पिंड दान कहा जाता है। पिंड दान में चावल, गाय के दूध, घी, शक्कर और शहद को मिलाकर तैयार किए गए पिंडों को श्रद्धा भाव के साथ पितरों को अर्पित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: मनुष्य जीवन में तीन ऋण मुख्य है यह हैं 'देव ऋण', 'ऋषि ऋण', और 'पितृ ऋण'

बालू से पिंडदान क्यों किया जाता है?  

वाल्मिकी रामायण के अनुसार वनवास के दौरान भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता के साथ पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध करने के लिए गया धाम पहुंचे थे। वहां श्राद्ध कर्म के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने के लिए राम और लक्ष्मण नगर की ओर चले गए तभी आकाशवाणी हुई कि पिंडदान का समय निकला जा रहा है। तभी माता सीता को महाराज दशरथ की आत्मा के दर्शन हुए जो उनसे पिंडदान की मांग कर रही थी। तब माता सीता ने फल्गू नदी के साथ वटवृक्ष, केतकी के फूल और गाय को साक्षी मानकर बालू का पिंड बनाकर स्वर्गीय राजा दशरथ का पिंडदान कर दिया। इससे राजा दशरथ की आत्मा ने प्रसन्न होकर माता सीता को आशीर्वाद दिया। माना जाता है कि तब से पितृपक्ष में बालू से पिंडदान करने की परंपरा चली आ रही है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा