Mughal Garden का नाम बदलने से क्या दिन-प्रतिदिन की ज्वलंत समस्याएं दूर हो जाएंगी : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

लखनऊ। राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ किए जाने के एक दिन बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को सवाल उठाया कि नाम बदलने से क्या देश के करोड़ों लोगों की दिन-प्रतिदिन की ज्वलंत समस्याएं दूर हो जाएंगी। बसपा प्रमुख ने रविवार सुबह ट्वीट किया, “कुछ मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर देश की समस्त जनता जबरदस्त महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से त्रस्त है, जिनके निदान पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय धर्मांतरण, नामांतरण, बायकाट और नफरती भाषणों के जरिये लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास घोर अनुचित व अत्यंत दुःखद है।”

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर ASI ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में किए गए भर्ती

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन उद्यान को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में समान नाम देकर प्रसन्न हैं।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 OGW गिरफ्तार

Health Tips: Stroke से बचना है तो Diet में करें बदलाव, BP और Cholesterol रहेगा कंट्रोल

आप अंतिम उम्मीद...राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास

Nipah मरीजों को एक्सपायरी Remdesivir देने के मामले में जांच के बाद कार्रवाई: Kerala स्वास्थ्य मंत्री