सर्द हुई दिल्ली की हवा, पारा गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सुबह की शुरुआत सर्द हवा के झोंकों के साथ हुई। पारा गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री नीचे है। दिल्ली में शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा था। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सुबह छाया कोहरा, वायु गुणवत्ता में हो रहा सुधार

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिनभर सतह पर तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने शनिवार को ट्वीट किया था, ‘‘बर्फ से ढके पहाड़ों से चल रही सर्द हवाओं से दिल्ली में पारा गिरा। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान ईकाई के आंकड़े तक सिमट सकता है।’’

इसे भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी: रतुल पुरी ने दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने ED का जवाब मांगा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 रहने के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में बारिश और हवा की अनुकूल गति के कारण करीब दो महीनों में पहली बार शुक्रवार को वायु गुणवत्ता में ‘‘संतोषजनक’’ सुधार आया था।

प्रमुख खबरें

व्हाट्सएप के नए फीचर का टेस्टिंग जारी, यह फोटो और वीडियो पर प्रतिक्रिया देना आसान बनाता है

जब Modi के मन में MP है और एमपी के मन में मोदी हैं तब BJP इतनी टेंशन में क्यों है?

चुनावी प्रचार में बिगड़ी तेजस्वी यादव की तबीयत, सुरक्षाकर्मी ने सहारा देकर स्टेज से उतारा, बोले- बेरोजगार युवाओं की तकलीफ़ के आगे यह कुछ भी नहीं

Rohit Vemula की मां ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय की मांग की