महिला का दावा, लड़की ने लड़का बनकर की उससे शादी, संभोग के दौरान इस्तेमाल करती थी भेदक उपकरण

By एकता | Jun 21, 2022

इंडोनेशिया से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के जांबी की रहने वाली एक महिला को शादी के 10 महीने बाद पता चला कि उसका पति असल में एक लड़की है। पति की सच्चाई का पता चलने के बाद महिला ने उसके खिलाफ जांबी जिला न्यायालय में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गयी। खुद को सुर्खियों में आता देखकर महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये लोगों को अपनी कहानी बताने का फैसला किया। महिला की कहानी सुनकर सोशल मीडिया यूजर काफी हैरान है।

इसे भी पढ़ें: Momos खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, देश में आया मौत का पहला मामला

ससुराल वालों की जांच से बचने के लिए महिला का पति उसे दक्षिण सुमात्रा के लाहट ले गया। दक्षिण सुमात्रा शिफ्ट होने के बाद महिला को उसके पति ने एक घर में बंद कर दिया। इसके अलावा महिला को उसके माता-पिता को फोन करने और किसी के साथ भी बातचीत करने की अनुमति नहीं थी। महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पति ने उसे मारने की भी कोशिश की। उसके पति ने उसे नदी में कूदने के लिए कहा, यह जानते हुए भी कि उसे तैरना नहीं आता है। अप्रैल में महिला की माँ ने जांबी पुलिस के साथ मिलकर लाहट में दोनों को ट्रैक किया। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला का पति वास्तव में एक लड़की (महिला कोन कलाकार) है। महिला ने कहा कि उसे और उसके परिवार को "शादी" के दौरान 20 हजार डॉलर का धोखा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: रात में बिस्तर पर पार्टनर के साथ करें ये काम, इंटिमेसी का मज़ा हो जाएगा दोगुना

सोशल मीडिया पर एक सवाल का जवाब देते हुए महिला ने बताया कि उसका पति सेक्स से पहले उसकी आंखों पर पट्टी बांध देता था और लाइट बंद कर देता था। धोखेबाज 'पति' ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी को खुश करने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल करता था, लेकिन पीड़ित महिला ने दावा किया कि उसका पति सेक्स के दौरान भेदक यौन उपकरणों का इस्तेमाल करता था। महिला ने अपने 'पति' के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिसकी सुनवाई जांबी जिला न्यायालय में चल रही है। महिला के 'पति' के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर