अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर भूस्खलन में महिला तीर्थयात्री की मौत, तीन अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले में अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन की घटना में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को बालटाल मार्ग पर रेलपथरी में हुए भूस्खलन के कारण पवित्र गुफा की ओर जाने वाले चार तीर्थयात्री बह गए। उन्होंने बताया कि घायलों को बालटाल आधार शिविर के अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला तीर्थयात्री को मृत घोषित कर दिया गया, जिसकी पहचान राजस्थान निवासी सोना बाई (55) के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई है।

प्रमुख खबरें

Palghar जिले में हत्या के आरोपी पति-पत्नी 16 साल बाद Madhya Pradesh से गिरफ्तार

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत