शादी से पहले ही रिश्तेदारों से हुई परेशान महिला, दे डाली कोर्ट में घसीटने की दी धमकी

By रितिका कमठान | May 20, 2023

आज कल का जमाना काफी प्रोफेशनल और प्रैक्टिकल सोच वाला है। लोग चाहे रोजमर्रा का जीवन हो, ऑफिस हो या फिर रिश्तेदारों के साथ रिश्ते निभाना हो हर तरफ प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ काम करते है। कई मामलों में युवाओं की ये प्रैक्टिकल अप्रोच काफी काम आती है। युवाओं की ये प्रैक्टिल सोच के कारण सीधे साफतौर पर बाते कही जाती है। मगर कई मामलों में ये साफगोई लोगों को रास भी नहीं आती है।

एक महिला ने खुद साफतौर पर अपने रिश्तेदारों से ऐसी मांग कर दी है जिसकी सोशल मीडिया पर कई लोग तारीफ कर रहे हैं तो कई उस पर सवाल खड़े कर रहे है। दरअसल मामला महिला की शादी से जुड़ा है। आमौतर पर हर व्यक्ति शादी के बेहद खास मौके पर अच्छी खासी रकम खर्च कर उसे यादगार बनाने की कोशिश करता है। ये राशि खासतौर पर खाने पर काफी अधिक उपयोग होती है।

दरअसल महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2024 में होनी है। शादी को लेकर उसने तैयारियां शुरू कर दी है। शादी से पहले महिला ने अपने रिश्तेदारों को खास चेतावनी दी है। महिला का कहना है कि उसके घरवाले शादी में आने की बात कहकर बाद में मुकर सकते है। अंत समय में शादी में ना आने की बात कहकर महिला का काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में शादी में तैयार होने वाला खाना वेस्ट हो सकता है। महिला का कहना है कि वो किसी सूरत में खाना बरबाद नहीं होने देना चाहती। वहीं खाने पर काफी अधिक राशि भी खर्च होगा। ऐसे में वो खाना और उस पर खर्च होने वाली राशि बर्बाद नहीं करना चाहती है।

महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मुझे अपने परिवार से प्यार है मगर ये लोग कई मामलों में कुछ अजीब है। पोस्ट के मुताबिक महिला की शादी 2024 में है। शादी के इंविटेशन भेजने पर महिला ने कहा कि मैं अपने इंविटेशन कार्ड पर लिखूंगी की अगर वादा करने बाद भी कोई शादी में नहीं आया तो उसके खिलाफ मैं अदालत में एक्शन लूंगी और बर्बाद हुए खाने के पैसे वसूलूंगी। दरअसल महिला का कहना है कि खाने पर काफी राशि खर्च होती है और अगर किसी व्यक्ति को शादी में नहीं आना है तो वो पहले सूचित कर दें ताकि खाना और राशि बर्बाद होने से बच सके। 

लोगों के आई अलग अलग रिएक्शन
इस मामले पर महिला के रिएक्शन काफी अलग अलग आए है। महिला के पोस्ट पर कई लोगों को उसका आइडिया काफी पसंद आया है। लोगों का कहना है कि महिला ने अपनी बात साफ तौर पर रिश्तेदारों के सामने रखी है जो सही है। खाने की बर्बादी करना खराब है। हालांकि महिला ने जिस तरह अदालत में रिश्तेदारों को घसीटने की बात कही है उस पर लोगों ने नाराजगी भी जताई है।

प्रमुख खबरें

Shakarkandi Chips: बच्चों को खिलाएं हेल्दी क्रिस्पी शकरकंद के चिप्स, बार-बार मांगेंगे, जानें बनाने का तरीका और इसके फायदे

UP Anganwadi Vacancy 2025: 12वीं पास महिलाओं को सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, यूपी आंगनबाड़ी भर्ती हुई शुरू

IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी तो वेंकटेश अय्यर को इस टीम ने खरीदा

Tamilnadu Elections के लिए BJP ने बिछाई गजब की चौसर, अनुभवी मोहरों को मैदान में उतार कर विरोधियों की मुश्किलें भी बढ़ाईं