भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं, महिला अपराध में प्रदेश नंबर एक परः कमलनाथ

By दिनेश शुक्ल | Mar 08, 2021

भोपाल। भाजपा राज में आज महिलाएं, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, अपराधी सरकार के संरक्षण में राह चलती महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं, दुष्कर्म की घटनाओं का ग्राफ पूरे देश के मुकाबले मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़ रहा है। महिला अपराध में मध्य प्रदेश पहले पायदान पर है। जब हमारे प्रदेश की बहन-बेटियां ही सुरक्षित नहीं रहेंगी तो प्रदेश किस और जा रहा है यह प्रदेश के जनता के लिए बेहद चिंतनीय हैं। उक्त बात सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

इसे भी पढ़ें: समाज के हर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रही हैं महिलाएं : विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव हो गये, लोकसभा चुनाव हो गये और अब नगरीय निकाय के चुनाव आ रहे हैं। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव अभी करा लिये जाये तो सब कुछ सामने आ जायेगा। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम, रसोई गैस के दाम, महंगाई इतनी बढ़ रही है कि प्रदेश की जनता इनका असली चेहरा जानने लगी है, समझने लगी है। इसलिए ये चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है और कोराना का डर दिखाकर चुनाव को टलवाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो प्रदेश में भय, आतंक का वातावरण निर्मित हो जायेगा। महिलाएं, बहन-बेटियां घरों से निकलने में हिचकिचायेंगी। जीवन के दो पहिये होते हैं यदि एक पहिया ही रूक जायेगा तो घर-परिवार कैसे चलेगा। महिलाएं परिवार का वो पहिया होती हैं, जिससे जीवन चलता है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सच्चाई का साथ देकर कांग्रेस को मजबूत करें और प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कांग्रेस का परचम लहरायें। इस अवसर पर उन्होंने महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का शॉल-श्रीफल और पुरूस्कार वितरण कर उनका सम्मान किया।

इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने सभा का आयोजन 9 को

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष अतिथि के तौर दिल्ली से आयी प्रभारी अलका लाम्बा ने प्रदेश की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुऐ कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, दुष्कर्म, उत्पीडन, और बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने मे शिवराज सरकार नाकाम हैं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं, राज्यपाल उनकी पार्टी के हैं फिर भी मध्य प्रदेश में अपराध कम नहीं हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार