समाज के हर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रही हैं महिलाएं : विष्णुदत्त शर्मा

Vishnudatta Sharma
दिनेश शुक्ल । Mar 8 2021 9:15PM

कार्यक्रम में मेहनत और योग्यता के आधार पर समाज में विशिष्ट स्थान बनाने वाली महिलाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती हीराबाई, श्रीमती शकुंलता रैकवार, सुश्री शेफाली पाण्डे, सुश्री बिट्टू शर्मा, सुश्री पान बाई, श्रीमती भूरीबाई, डॉ. आभा जैन, श्रीमती सीमा सिंह,श्रीमती रचना त्यागी, सुश्री नीतू शर्मा, सुश्री दीपा सोनी, सुश्री कल्पना केलकर, सुश्री मेघा परमार शामिल हैं।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दुनिया का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां महिलाएं किसी न किसी भूमिका में न हों।अनेक क्षेत्रों में महिलाएं सशक्त भूमिकाओं में हैं। महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये कही। भोपाल के तुलसी मानस प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालीं महिलाओं एवं युवतियों को सम्मानित भी किया गया। 

 

इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने सभा का आयोजन 9 को

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज जिस प्रकार देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा महिला सशक्तीकरण के अभियान चलाए जा रहे हैं, उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी के संगठन में भी महिलाओं को उचित स्थान देने के प्रयास किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में भी कई पद हैं जिनका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला सशक्तीकरण के अभियान को बढ़ाने का संकल्प लेते हुये मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

इसे भी पढ़ें: महिलाएं भगवान का रूप जब हम मुश्किल में होते है, तब हम भगवान की गोद में होते हैं- डॉ सुदाम खाड़े

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, सुश्री सरिता देशपांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती हंसकुंवर, सुश्री तुलसा वर्मा, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती मालती राय मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन सुश्री वर्षा श्रीवास्तव ने किया। 

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मेहनत और योग्यता के आधार पर समाज में विशिष्ट स्थान बनाने वाली महिलाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती हीराबाई, श्रीमती शकुंलता रैकवार, सुश्री शेफाली पाण्डे, सुश्री बिट्टू शर्मा, सुश्री पान बाई, श्रीमती भूरीबाई, डॉ. आभा जैन, श्रीमती सीमा सिंह,श्रीमती रचना त्यागी, सुश्री नीतू शर्मा, सुश्री दीपा सोनी, सुश्री कल्पना केलकर, सुश्री मेघा परमार शामिल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़