World Bank के अध्यक्ष बंगा ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2023

वाशिंगटन। विश्व बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय बंगा ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की और दोनों के बीच निजी क्षेत्र में निवेश जुटाने में महत्वाकांक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए एक कार्य योजना विकसित करने और उसे लागू करने के बारे में चर्चा हुई। बंगा के शुक्रवार को कार्यभार संभालने के बाद अमेरिका का विश्व बैंक के साथ यह पहला संवाद था। व्हाइट हाउस ने कहा कि सोमवार को हुई बैठक में उपराष्ट्रपति ने सतत विकास लक्ष्यों को पाने और गरीबी घटाने वाले नीतिगत सुधारों के लिए प्रेरित करने और निवेश करने में विश्व बैंक के प्रयासों में बाइडन-हैरिस प्रशासन के ‘मजबूत समर्थन’ पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें: HDFC Bank ने कनिष्ठों के साथ खराब बर्ताव पर अधिकारी को निलंबित किया

हैरिस ने सितंबर में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की अगुवाई में विश्व बैंक के शेयरधारकों और बंगा के साथ काम करने के अमेरिका के इरादे से अवगत कराया। व्हाइट हाउस ने कहा कि उपराष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि सार्वजनिक क्षेत्र अत्यधिक विकास की जरूरतों को अकेले पूरा नहीं कर सकता है। उन्होंने निजी क्षेत्र में निवेश जुटाने के वास्ते महत्वाकांक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए एक कार्य योजना विकसित करने और उसे लागू करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता पर भी बल दिया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम