जलवायु सुधार के लिए 200 अरब डॉलर और देगा विश्व बैंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2018

 केटोवाइस (पोलैंड)। विश्व बैंक ने 2021-25 के दौरान जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने की कार्रवाई को लेकर 200 अरब डॉलर के निवेश की एक योजना सोमवार को घोषित की। यह योजना वर्तमान पांच वर्ष की अवधि की विश्व बैंक की योजना की दो गुना है। विश्व बैंक ने बयान में कहा कि इस 200 अरब डॉलर की राशि में से करीब 100 अरब डॉलर प्रत्यक्ष वित्त होगा। करीब एक-तिहाई वित्त पोषण विश्व बैंक समूह की एजेंसियों से और शेष निजी पूंजी होगी जो विश्व बैंक जुटाएगा। 

ओईसीडी के सदस्य देशों के आंकड़ों के अनुसार विकसित देश जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने को विकासशील देशों में सार्वजनिक और निजी वार्षिक खर्च को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर पर लाने को प्रतिबद्ध हैं। यह आंकड़ा 2016 में 48.5 अरब डॉलर और 2017 में 56.7 अरब डॉलर था। विश्व बैंक के जलवायु परिवर्तन पर वरिष्ठ निदेशक जॉन रूम ने चेताया कि यदि हम उत्सर्जन नहीं घटाते हैं तो 2030 तक 10 करोड़ और लोग गरीबी में जीवनयापन करते दिखेंगे। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow