मेरठ: हस्तिनापुर में युवक ने की आत्महत्या, आतंकियों को हथियार सप्‍लाई मामले में NIA ने की थी पूछताछ

By राजीव शर्मा | Jul 22, 2021

मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के दूधली खादर गांव निवासी परमजीत ने मंगलवार की देर रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एनआईए की टीम ने कुछ दिन पहले ही आतंकियों को हथियार सप्‍लाई मामले में युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ करने के बाद परमजीत को छोड़ दिया था। अभी इस मामले में जांच चल ही रही थी कि परमजीत ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या कर ली है। अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आपको बता दें की परमजीत का नाम हथियार सप्लाई करने के मामले में सामने आया था। जिसके बाद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उसे हिरासत में लेकर बार-बार पूछताछ कर रही थी। 

इसे भी पढ़ें: मतदाताओं को लुभाने में जुटी योगी सरकार, मेरठ सहित 17 शहरों में उपलब्ध कराएगी फ्री फाई-पाई सेवा 

सूत्रों की मानें तो रामराज के रहने वाले गगनदीप ने एनआईए को बयान दिया था कि पंजाब में खालिस्तानियों को हथियार सप्लाई किए गए थे। गगनदीप से जब एनआईए ने पूछताछ की तो संभवत: उसने मेरठ के परमजीत का नाम भी एनआईए को बताया था। जिसके बाद एनआईए की टीम ने मेरठ के हस्तिनापुर में डेरा डालकर परमजीत के घर की जांच पड़ताल की और उससे पूछताछ की थी। आत्महत्या मामले में सीओ मवाना उदय प्रताप का कहना है कि परमजीत की मौत की सूचना पुलिस को मिली है। इस संबंध में परिजन अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर रही है। प्रथम दृष्टा पता चला है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

Xi Jinping का वाशिंगटन दौरा! राष्ट्रपति Donald Trump ने प्रोटोकॉल तोड़कर Joint Base Andrews पर किया भव्य स्वागत, व्यापार और ताइवान पर होंगी निर्णायक चर्चा

Asian Games Canoe Sprint: भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन, चार स्पर्धाओं में नहीं मिला पदक

Asian Games: 50 मीटर बटरफ्लाई में 12वें स्थान पर रहे Benedictine Rohit, फाइनल की दौड़ से चूके

Asian Games Wushu: रोशिबिना देवी ने जीता 60 किग्रा सांडा में रजत पदक