शाहजहांपुर में मामूली विवाद में जमकर पिटाई से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुए विवाद में एक व्यक्ति ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बच्चे का हाथ लगने से अरविंद का मोबाइल फोन उसके हाथ से गिर गया जिसके बाद अरविंद ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि घटना के कुछ देर बाद अरविंद जब श्रवण सिंह के घर के सामने से निकला तो श्रवण ने उसे जमकर पीटा।

द्विवेदी के अनुसार, परिजन जब अरविंद को अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश