शादी का झांसा देकर पंजाब ले गया युवक, युवती से किया दुष्कर्म

By दिनेश शुक्ल | Mar 27, 2021

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाने में युवती ने एक युवक के खिलाफ पंजाब लेकर जाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी रशीद दीन पिता खेरदीन निवासी नलोह पठानकोट पंजाब उसे शादी का झांसा देकर ग्राम चंदोड़िया से जालंधर पंजाब ले गया और दो बार उसकी मर्जी के बिना बलात्कार किया। युवती ने आरोप लगाया कि 17 मार्च को ग्राम चंदोड़िया से युवक उसे जालंधर पंजाब ले गया, जहाँ उसके साथ बलात्कार किया।  

इसे भी पढ़ें: किन्नर ने परिचित महिला से करवाया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

जानकारी के अनुसार आरोपी नामली के समीप चल रहे 8-लेन निर्माण कार्य के लिए पंजाब से आया हुआ था। आरोपी ने क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी निर्माण कार्य में ट्राला चलाता था। इसी दौरान युवती से उसका परिचय हुआ और वह बहला-फुसलाकर युवती को पंजाब ले गया। युवती के गुमशुदगी दर्ज होने पर नामली थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

इसे भी पढ़ें: होली पर पड़ोसी राज्यों से आने वाले नागरिक होंगे होम क्वारंटाइन

जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की खबर पर चंदोड़िया में दबिश दी। इसी दौरान आरोपी पुलिस की भनक पाकर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने धारा 365, 366, 376(2)(एन), 506 भादवि सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वही पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला