किन्नर ने परिचित महिला से करवाया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

Kinnar molests familiar
दिनेश शुक्ल । Mar 27 2021 2:04PM

बेहोश महिला के साथ अखिलेश ने दुष्कर्म किया और किन्नर ने उसका वीडियो बनाया। सुबह जब महिला को होश आया तो उसे सब कुछ समझ में आ गया। उसने किन्नर से जमकर विवाद किया।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक किन्नर द्वारा अपनी परिचित महिला के साथ अपने दोस्त से दुष्कर्म कराने तथा उसका वीडियो बनाकर धमकाने और जबरन शादी करा देने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

 

इसे भी पढ़ें: 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का 01अप्रैल से कोविड वैक्सीनेशन

जानकारी के अनुसार सिहोर के ढाबला राय इच्छावर निवासी 22 वर्षीय महिला अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ बस से 27 फरवरी को अपने इंदौर स्थित मायके आ रही थी। तभी उसका परिचित किन्नर उमा उर्फ ओम निवासी संजय नगर का मोबाइल फोन आया। उसने महिला को अपने घर बुलवाया। वहां पहुंचने पर पूर्व से ही किन्नर का दोस्त अखिलेश सोलंकी निवासी गोयला बुजुर्ग, उन्हेल बैठा हुआ था। सभी ने साथ में खाना खाया और उसके बाद किन्नर ने महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई।

बेहोश महिला के साथ अखिलेश ने दुष्कर्म किया और किन्नर ने उसका वीडियो बनाया। सुबह जब महिला को होश आया तो उसे सब कुछ समझ में आ गया। उसने किन्नर से जमकर विवाद किया। इधर किन्नर ने महिला को रात का वीडियो बताया और कहा कि यदि भागने की कोशिश की या किसी को बताया तो वह वीडियो सोश्यल मीडिया में वायरल कर देगा। इसके बाद अखिलेश महिला को जर्बदस्ती कोर्ट ले गया और विवाह कर लिया। इसके बाद वह महिला को अपने गांव ले गया तथा वहां भी दुष्कर्म किया।

 

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में 56 नहीं 36 घंटे का लॉकडाउन, आपदा प्रबंधन की बैठक में लिया गया निर्णय

इधर महिला का पति उसे तलाशते हुए किन्नर के घर पहुंचा। सारी जानकारी मालूम होने पर वह अपनी पत्नि और बच्ची को इनके चुंगल से छुड़ाने के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने  किन्नर और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़