बलात्कार के आरोप में बंद युवक को मिली जमानत, लक्जरी गाड़ियों में खुशी से निकाला जुलूस

By संजय सक्सेना | Apr 06, 2022

बात ज्यादा पुरानी नहीं है।जब पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा था जिस पर एक युवकी के शारीरिक शोषण का आरोप था।उम्मीद यही की जा रही थी कि जेल जाने के बाद युवक अपने कृत्य पर शर्मिंदा होगा,लेेकिन हुआ इसका उलटा।करीब दो महीने बाद युवक को कोर्ट से जमानत मिली तो उसने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए शक्ति प्रदर्शन करने का घिनौना कारनामा कर दिखाया। दरअसल, लखनऊ के एक युवक पर  मुंबई की युवती को बालीवुड एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने का आरोप लगा था। इसी मामले में युवक राजन पंडित उर्फ दिव्यांश तिवारी जेल में बंद था और सोमवार को जेल से छूटा था। गोसाईगंज जेल से छूटते ही राजन ने गले में माला पहनकर लक्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ सुशांत गोल्फ सिटी तक जुलूस निकाला तो  देखने वाले हैरान रह गए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बादली एक्सटेंशन में एक मकान में लगी आग, आठ लोग सुरक्षित निकाले गए

युवती का कहना था कि वह एक प्रोजेक्ट के दौरान दिव्यांश के संपर्क में आयी थी।  तब दिव्यांश ने उसे बताया था कि उसका खुद का प्रोडक्शन हाउस है। वह फिल्में बना रहा है। दिव्यांश ने शादी का झांसा देकर और दो साल तक लिवइन रिलेशन में रखा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। दिव्यांश से शादी का दबाव बनाया तो उसने गर्भपात करा दिया। साथ रहने के दौरान लखनऊ समेत कई अलग-अलग शहरों में दिव्यांश उसके साथ रहा। शादी का दबाव बनाने पर वह प्रताड़ित कर मारपीट करता था। युवती ने बताया कि दिव्यांश के घर पर पहुंचकर उसने विरोध और शिकायत की। इस पर दिव्यांश की बहन नीतू और नेहा ने खुद को सपा नेता बताते हुए जेल भेजने की धमकी दी।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा