दिल्ली के बादली एक्सटेंशन में एक मकान में लगी आग, आठ लोग सुरक्षित निकाले गए

Fire breaks

दिल्ली के बादली एक्सटेंशन इलाके में बुधवार को एक मकान में आग लग गयी,जिसके बाद आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। दिल्ली के बादली एक्सटेंशन इलाके में बुधवार को एक मकान में आग लग गयी,जिसके बाद आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के 42 साल, पीएम मोदी बोले- एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही पार्टी

उन्होंने कहा कि आठ लोगों को घर से सुरक्षित निकाला गया है, आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशीतन अभियान चालू है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़