Strong Dollar के आगे फीका पड़ा Gold, West Asia Crisis ने बढ़ाया महंगाई का खतरा और सोने की मांग पर भारी दबाव
अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में वृद्धि की चिंताओं ने सोने को तीन सप्ताह के निचले स्तर पर धकेल दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव और महंगे कच्चे तेल से वैश्विक महंगाई का खतरा बढ़ा है। फेडरल रिजर्व के सख्त रुख की आशंका में निवेशक डॉलर को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे फिलहाल सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग और चमक प्रभावित हुई है।



























































