PM Modi का रात्रिभोज, लेकिन Xi Jinping ने बनाई दूरी! आखिर क्यों नहीं पहुंचे चीनी राष्ट्रपति?
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार, लंबी यात्रा, व्यस्त कार्यक्रमों और समय के अंतर से हुई थकान के कारण उन्होंने इसमें हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, इस रात्रिभोज में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई अन्य वैश्विक नेता और भारतीय मंत्री मौजूद रहे।



























































