SpiceJet की Flight Cancel होने पर Mumbai Airport पर हंगामा, यात्री बोले- कोई जवाब नहीं दे रहा
SpiceJet के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई से SpiceJet की तीन उड़ानें - SG 631 (मुंबई-दिल्ली), SG 553 (मुंबई-गोरखपुर) और SG 669 (मुंबई-बेंगलुरु) - 29 अप्रैल को ऑपरेशनल कारणों से रद्द कर दी गईं। इन कारणों में एक विमान का ग्राउंड होना और उड़ान भरने वाले विमान के पिछले स्टेशन (बागडोगरा) पर खराब मौसम शामिल था, जिसके कारण क्रू के लिए FDTL (उड़ान ड्यूटी समय सीमा) की सीमाएं लागू हो गईं।



























































