भाजपा ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर झामुमो नेता की गिरफ्तारी की मांग की

arrest
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

शाहदेव ने कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से इस्लाम की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और इस मामले की जांच करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग करते हैं। हम इस मामले में निर्वाचन आयोग के पास भी जाएंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता नजरूल इस्लाम को गिरफ्तार किए जाने और उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मंगलवार को मांग की।

पार्टी के राज्य इकाई के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने एक कथित वीडियो जारी किया जिसमें झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य नजरूल इस्लाम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि चुनाव में 400 सीट जीतने के बजाय प्रधानमंत्री ‘‘400 फुट नीचे दफनाए जाएंगे।’’

‘पीटीआई-भाषा’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। सत्तारूढ़ झामुमो ने कहा कि वह किसी नेता की ऐसी टिप्पणी का समर्थन नहीं करती और अगर इस्लाम ने वास्तव में ऐसा बयान दिया है तो उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा

शाहदेव ने कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से इस्लाम की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और इस मामले की जांच करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग करते हैं। हम इस मामले में निर्वाचन आयोग के पास भी जाएंगे।’’ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता देखकर झामुमो का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़