आंध्र प्रदेश में कोविड देखभाल केंद्र में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, मृतकों के परिवार को 50 लाख का मुआवजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2020

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोरोना वायरस उपचार केंद्र में बदले गए एक होटल में रविवार को आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त बी श्रीनिवासुलु ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के बाद घबराए मरीजों ने भागने की कोशिश की। दमकल सुरक्षा निदेशक जयराम नाइक ने बताया कि एक निजी अस्पताल ने कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने के लिए इस होटल को किराये पर लिया था। यहां सुरक्षा नियमों का ‘‘उल्लंघन’’ किया गया। उन्होंने बताया कि जांच शुरू हो गई है और कार्रवाई की जाएगी। आंध्र प्रदेश सरकार ने हादसे में मारे गए 10 लोगों के परिजन को 50-50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात की और घटना की जानकारी ली। सीएमओ से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार रेड्डी ने मोदी को बताया कि एक निजी अस्पताल ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए स्टार होटल को किराये पर लिया था।

इसे भी पढ़ें: अधीर रंजन ने नयी शिक्षा नीति में बंगाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में सूचीबद्ध करने की मांग की

दुर्भाग्य से उन्होंने अफरातफरी में मुख्य सीढ़ियों का इस्तेमाल किया और आग की चपेट में आ गए।’’ चूंकि कोई अन्य विकल्प नहीं था इसलिए दमकल और एनडीआरएफ कर्मियों ने होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया। मृतकों में वहां इलाज के लिए भर्ती मरीज शामिल हैं। बचाए गए मरीजों को शहर में एमजी रोड पर स्थित अन्य कोविड देखभाल केंद्र भेजा गया है। दमकल सुरक्षा अधिकारी जयराम नाइक ने बताया कि होटल ने आग संबंधी सुरक्षा नियमों का ‘‘उल्लंघन’’ किया। उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना के समय फायर अलार्म नहीं बजा जिससे पीछे का दरवाजा खोलने में देरी हुई। जांच शुरू कर दी गई है और होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह