J&K के बारामूला में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, LeT के 3 हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से लश्कर ए तैयबा के तीन ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। हाइब्रिड आतंकवादी शब्द जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन लोगों के लिए गढ़ा है जो अपने आकाओं द्वारा दिए गए देश विरोधी विशेष कार्य को अंजाम देने के बाद सामान्य जीवन में वापस आ जाते हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ सोमवार रात सोपोर से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद तथा नकदी जब्त की गई है।’’ 

इसे भी पढ़ें: J&K के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाब, एनकाउंटर में LeT का स्वयंभू कमांडर ढेर 

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और कारतूस बरामद किया गया है जिसमें तीन पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन, 22 पिस्तौल राउंड, एक ग्रेनेड शामिल है।इसके अलावा उनके पास से 79,800 रुपये नकद भी बरामद किए गए है।।’’ प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति लश्कर के ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ हैं और सुरक्षा बलों के साथ-साथ नागरिकों पर हमले करने के लिए लगातार अवसर की तलाश में थे।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant