आम आदमी पार्टी ने UP की प्रदेश कार्यकारणी, जिला कार्यकारिणी सहित समस्त इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्निर्माण

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 08, 2022

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने यूपी की प्रदेश कार्यकारणी सहित सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अनुमति से उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी/सभी प्रकोष्ठ/ जिला/ विधान सभा/ नगर स्तर की समितियों को भंग किया गया। पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में बूथ स्तर तक संगठन निर्माण कर आगामी नगर निकाय चुनाव मज़बूती से लड़ा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात के स्कूल देखने जाएंगे मनीष सिसोदिया, बोले- इस बार केजरीवाल को मौका देगी वहां की जनता 

सदस्यता अभियान और संगठन निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका के आधार पर आने वाले दिनो में उन्हें संगठन की ज़िम्मेदारी दी जायेगी। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी के हिस्से में कोई भी सीट नहीं आई।

प्रमुख खबरें

T20 Word Cup से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की भविष्यवाणी, जानें विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर क्या कहा?

Amethi-Raebareli: गांधी परिवार के गढ़ को बचाने में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, इन दो दिग्गजों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Pakistan ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है, फारूक अब्दुल्ला की चेतावनी- भारत ने PoK पर नजर डाली तो एटम बम गिरेगा

Bihar: चुनाव के बीच अनंत सिंह को मिल गई 15 दिनों की पैरोल, ललन सिंह के लिए किया प्रचार, तेजस्वी का JDU पर वार